Explore

Search

October 23, 2024 4:56 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

गोली चलने से एक युवक की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर लगाई आग

मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पड़ोसी के घर को फूंका, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया

मोतिहारी।

मोतिहारी में एक दुकान में समान खरीदने गए ग्राहक से कहा सुनी के बाद चली गोली में एक की मौत हो गई।  जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल की है। मृतक चैलाहां टाल के रहने वाले रामचंद्र सहनी के 28 वर्षीय पुत्र नरेश सहनी बताया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़ फोड़ की और उनके घरों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बंजरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर भारी मशक्कत ए बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उसके बाद नगर थाना, मुफ्फसिल और रघुनाथपुर के अलावा पुलिस लाइन से जवानों को बुलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नरेश सहनी गांव के ही राजेंद्र साह के दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां किसी बात को लेकर नरेश और दुकानदार के बीच कहा सुनी हो गई। बात काफी बढ़ गयी और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दुकानदार ओर उसके परिवार के लोगों ने नरेश की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच गोली चली और नरेश सहनी जमीन पर लुढ़क गया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार और उसके पड़ोसी वशिष्ट नारायण दूबे के घर में तोड़फोड़ की। फिर वशिष्ट दूबे के घर में ग्रामीणों ने आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वशिष्ट नारायण के परिवार को सुरक्षित घर से निकाला। वहीं घटना के बाद से दुकानदार राजेंद्र साह के परिजन फरार बताये जा रहे है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के अनुसार एक युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी।  आग लगने के बाद घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतक नरेश सहनी चैलाहां टाल का रहने वाला है। घटना की जांच की जा रही है। स्थिति को काबू में कर लिया गया है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u