Explore

Search

October 25, 2026 10:57 pm

IAS Coaching

गर्मी के कारण विद्यालय में एक छात्र की हुई मौत, पसरा सन्नाटा

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण के अरेराज में राजकीय मध्य विद्यालय (बालक) में गर्मी के कारण एक छात्र की मौत हो गई। मृतक वर्ग छह के छात्र रवि राज बताया गया है। घटना के बाद विद्यालय में सन्नाटा छा गया। बताया जाता है कि छठी का छात्र स्कूल में गर्मी से परेशान था। इसी परेशानी में लंच ब्रेक के दौरान उसने आइसक्रीम खाई। आइसक्रीम खाने के बाद सीने में दर्द हुआ और अस्पताल पहुंचाए जाने पर उसने दम तोड़ दिया।

पूरा मामला अरेराज बीआरसी के पास अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय का है। मृतक छात्र की पहचान सोनेलाल साह के 11 वर्षीय पुत्र रवि राज के रूप में हुई है। इस घटना को भीषण गर्मी का प्रभाव माना जा रहा है। लेकिन घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्र के सीने मे एकाएक दर्द शुरू हो गया और वह छात्र छटपटाने लगा। यह घटना स्कूल में टिफिन के दौरान हुई। जब बच्चे ने आइसक्रीम खरीद कर खाया। एकाएक उसके सीने में दर्द की सूचना मिलते ही एचएम उक्त छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। घटना के बाद विद्यालय में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u