Explore

Search

October 25, 2026 11:15 am

IAS Coaching

पेपर लीक के मुद्दे पर राहुल गांधी पर बरसे प्रशांत किशोर

पेपर लीक के मुद्दे पर राहुल गांधी पर बरसे प्रशांत किशोर-कहा, मैं राहुल गांधी नहीं हूं जो खड़े होकर भाषण दूंगा, राजस्थान में 5 साल कांग्रेस की सरकार होते हुए भी सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए, इसके लिए उन्होंने क्या किया?

पटना।

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर बापू सभागार में बिहार से आए लगभग 20 हजार युवा को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप कई लोगों ने हमसे सवाल पूछा कि मैं पेपर लीक पर बोलता क्यों नहीं हूं? मैं पेपर लीक पर नहीं बोलूंगा, मुझे आप राहुल गांधी समझते हैं? मैं खुद चौथी टौला में पत्थर की मस्जिद के लॉज में 2 बरस रहे हैं, मैं जानता हूं छात्र जीवन में जीवन जीने में कितना कष्ट होता है। मैं भी टिफिन का दाल-रोटी खाया हूं। समोसा खाना हो या चाय पीना इसके लिए सड़क के किनारे लायन में खड़े रहे हैं, मुझे पता है यह कितनी पीड़ादायक होती है।

ये जो नेता खड़ा होकर कह रहे हैं कि पेपर लीक हो गया, और आपको लग रहा है कि यही मेरा रहनुमा है ये मेरा भाग्य सुधारेगा! तो आप गलत सोच रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले राजस्थान में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुआ। उस राज्य में किसकी सरकार थी? उस राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। अभी भाजपा वाले आए हैं इन्होंने NTA बनाया है, कुछ दिन पता चला 4 ही सेंटर से सभी टॉपरों के नाम आ गए। बिहार में तो इसका कोई सेन्टर ही नहीं था। तो कैसे रोजगार मिलेगा आप मुझे बताएं?

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u