Explore

Search

October 25, 2026 12:19 pm

IAS Coaching

भारी बारिश फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा

भारी बारिश फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा,
दो दिन में 190.8 एमएम बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित

मोतिहारी।

तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। जिससे सुगौली प्रखंड क्षेत्र के किसान चिंतित है। मूसलाधार बारिश से किसानों को लाभ व क्षति का सामना करना पड़ा है। हालांकि बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां मौसम सुहावन बना है वहीं लोगों को गर्मी से निजात मिला है। लेकिन लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुरुआत में रिमझीम बारिश से किसानों का चेहरा खिल उठा। लेकिन लगातार बारिश से लोग आकूल हो गये है। यह बारिश फसल को क्षति पहुंचा रही है। बहुत सारे खेतों में पानी लग गया। जिससे किसान चिंतित है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण गन्ने व धान की फसल को क्षति पहुंचा है। अधिकांश खेतों में लगी गन्ने जमीन पर पुरी तरह से गिर गया है। जिससे किसानों का खुशी दुख में बदल गया है। बारिश से उत्साहित किसान अब चिंतित है। जिन्हें अपनी फसलों की क्षति होने की चिंता सताने लगी है। जबकि बारिश के कारण कुछ मार्गों पर जल जमाव पाक कीच उत्पन्न हो गया है। जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है।

शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे तक 42.3 एमएम बारिश हुई थी। जबकि शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक 160.6 एमएम बारिश हुई थी। जबकि 8.30 बजे से शाम तट 30.2 एमएम बारिश हुई। ऐसे में दो दिन में 190.8 एमएम बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। सिकरहना नदी पूरी तरह से उफान पर आ गई है। बताते चलें कि शुक्रवार को हुए मूसलाधार बारिश से किसानों को लाभ व क्षति का सामना करना पड़ा। लेकिन शनिवार को हुई बारिश ने कुछ ज्यादा हीं क्षति पहुंचा डाला।

प्रखंड के भटहां के किसान हरेन्द्र प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, चरित्र यादव, मोतिलाल यादव आदि ने बताया कि कई सप्ताह बाद गर्मी से निजात मिली है। वहीं इस बारिश से फसलों को लाभ और क्षति दोनों हुआ है। लेकिन हवा के साथ हुई बारिश से खेती को क्षति पहुंचा है। ज्यादा बारिश नुकसानदेह साबित हो रहा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u