Explore

Search

October 23, 2024 3:03 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

सुगौली नगर सुगौली के कई गांव बाढ़ के चपेट में- लोगों की बढ़ी परेशानी

मोतिहारी।

सुगौली नगर व प्रखंड के के कुछ बस्ती बाढ़ के चपेट में आ गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। थाना परिसर सहित कई अन्य जगहों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के जलस्तर में वृद्धि रही। जिससे नये इलाके में बाढ का फैलाव होता रहा। वहीं प्रखंड के उतरी क्षेत्र के सरेह में बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है। जबकि सिकरहना नदी पूरी तरह से उफान पर है। लगातार जलस्तर में वृद्धि जारी है। कुछ जगहों पर सिकरहना नदी ने पानी फेक दिया है। जिससे बाढ़ का पानी फैलाव कर रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के उतरी इलाके सहित सिकरहना नदी के समीप बसे आसपास के लोग काफी चिंतित है। वहीं थाना से निमुई जाने वाले मार्ग, नायका टोआ, चिलझपटी बांध लचका, राजमार्ग से अमीर खां टोला जाने वाली मार्ग सहित अन्य सड़क के कुछ जगह पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिससे आवागमन प्रभावित है। नगर के वार्ड 1, 2, 3, 5, 9, 10, 11,12, 13,15 आदि वार्ड के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं नगर के वार्ड एक के नायका टोला बस्ती पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित है। जबकि अमीर खां टोला में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

नगर के अमीर खां टोला डाक बंगला वार्ड नं 12 सहित आस-पास के वार्डों में सिकरहना नदी का पानी आफत बन कर आई है। जहां बाढ़ की पानी पीड़ितों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां आफत की बारिश दर्द की बाढ़ बनकर आ गई है, बड़े संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने राजमार्ग को अपना आशियाना बनाया है। जिनका तंबू के सहारे जिंदगी कट रही है। बाढ़ के दर्द से परेशान लोगों के रहने, खाने की दिक्कत हो रही है। जहां बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है वहां के लोग ऊंचे स्थान पर पलायन कर रहे हैं। बाढ पीड़ित पूरे दिन सुरक्षित स्थान के तलाश में जूटे रहे। बाढ़ का पानी तेजी से बढ़तें कुछ गांव- बस्ती में दस्तक दे चुका है। जिससे लोग डरें और सहमें हुए हैं। पानी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है जिससे लोग ऊंचे स्थान पर पलायन कर रहें हैं। लोग सामान, जानवर सहित सामान को ऊंचे स्थान पर रख रहें हैं। इस बाढ़ को लेकर लोगों की प्रशासन द्वारा मदद लेने के लिए गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बरखा भइला से हाल खराबे रहे। ओकरा बाद बाढ मार देलख। जब जब बाढ़ आवेला हमनी के ईहे दशा होला…

प्रखंड के पूर्व में ध्वस्त धूमनी टोला बांध नहीं बनने से सुकुल पाकड के लालपरसा, धूमनी टोला, चिलझपटी, कचहरियां टोला सहित कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। अगर ससमय बांध की मरम्मती करा दी गई होती तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता। इस बाबत सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया जा रहा। आवश्यक अनुसार विभाग द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मदद की जाएंगी।

सुकुलपाकड़ धुमनी टोला के समीप बिते बाढ़ में ध्वस्त हुए बांध के सहारे बिते दो दिनों से बाढ़ का पानी सरेही इलाके में तेजी फैल रहा है। जिससे पानी सुकुलपाकड़, चीलझपटी सरेह होते हुए प्रखंड के सुकुलपाकड पंचायत सहित कई गांव के सरेही इलकों में प्रवेश कर गया है। खेतों में फैल रहे पानी से किसानों को अपनी फसल की नुकसान की चिंता सता रही है।

इस वर्ष जुलाई में दो बार एवं अगस्त में एक बार सिकरहना नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई थी। जिससे कुछ जगह बाढ़ से प्रभावित हुआ था। लेकिन इस बार की आई बाढ़ असरदार साबित हो रही है। इस बार थाना भी बाढ़ के चपेट में आ गया है। ज्यादा पानी के वजह से थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक सहित कर्मियों के आवास में पानी प्रवेश कर चुका है। जिससे कीड़े- मौकौडे का डर ज्यादातर बना हुआ है। सोमवार को दोपहर थाना कार्यालय, श्रीस्ता, हाजत, मालखाना सहित पूरे थाना में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। विभिन्न मामलों में जब्त परिसर में खड़े सैकड़ों वाहन में पानी घुस गया है। जिससे थाना कर्मियों को दैनिक काम मे परेशानी शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए थाना के काम काज को तत्काल दुसरे जगह शिफ्ट किया गया।

इस बाबत थानाध्यक्ष अमीत कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ रही पानी को देखते हुए आवश्यक सामग्री, कागजात और टेक्निकल सामग्री निकाल कर तत्काल थाना के कार्य को एक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u