Explore

Search

October 23, 2024 3:03 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

सुगौली के कई गांव बाढ़ के चपेट में आया, लोगों की बढ़ी परेशानी

मोतिहारी।

सुगौली में बाढ के जलस्तर में वृद्धि हुई है। नगर के निमुई व प्रखंड के चीलझपटी सहित अन्य बस्ती में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कुछ घरों में बाढ़ का पानी लग गया है तो कुछ घर बाढ़ से पूरी तरह से घिर गया है। मंगलवार को जलस्तर में वृद्धि होने से नगर के अधिकांश वार्ड के निचले हिस्से में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर पानी लगने सेक आवाजाही हुआ प्रभावित। नगर के नौवाडीह, कुरुम टोला मार्ग, सुगौली धनही मार्ग, राजमार्ग से अमीर खां टोला जाने वाली लचका पर बाढ़ का पानी लग गया है। जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं सुगौली कैथवलिया मार्ग के तीन जगहों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के चिलझपटी गांव बाढ़ के चपेट में आ गया है।

जबकि चिलझपटी बांध गांव के करीब तीस घरों का बस्ती बाढ़ से पूरी तरह से घिर गए। जिनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जहां से आने जाने के दोनों मार्ग बाढ़ से प्रभावित हो गया है। इस बस्ती में जाने के लिए राजमार्ग से जाने का लचका के समीप सड़क है। जहां पूर्व से हीं करीब तीन से चार फीट पानी लग गया है। दुसरा मार्ग बस्ती से पश्चिम होते हुए चिलझपटी मुख्य गांव होकर राजमार्ग पर आना पड़ता है। जिस मार्ग में भी पानी लग गया है। जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। पूर्व सरपंच रविन्द्र सहनी सहनी ने यहां नाव की व्यवस्था करने की मांग किया है। स्थानीय सरल साह, विकेश ठाकुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर गांव के पश्चिम सड़क पानी की दबाव से कुछ दूरी में टूट गया है। जहां बाढ़ का पानी लग गया है। जिससे आवाजाही प्रभावित है। चिलझपटी वार्ड एक निवासी गुडू शर्मा ने बताया कि चिलझपटी गुदरा मार्ग के दो जगह पर पानी चढ़ गया है। जिससे आने जाने में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लालपरसा रोड और लालपरसा चिलझपटी मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है।

इस साल नगर के वार्ड एक के नायका टोला गांव तीसरी बार बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब तीस घरों की यह बस्ती पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में है। इस गांव के मार्ग पर करीब ढाई से फीट पानी है। गांव में जाने का रास्ते बाढ़ के पानी से बंद है। लगभग डेढ़ किलोमीटर पानी पारकर लोग बाहर निकल रहे है। बाढ़ के कारण बाढ़ पीड़ितों के चूल्हे पर आफत पड़ गई है। जिन्हें ठीक से भोजन करना मुश्किल हो गया है। जहां बाढ़ आफत बनकर आ गई है। इस संबंध में नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पति विकास शर्मा ने बताया कि नयका टोला गांव पूरी तरह से बाढ़ के चटेट में है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u