Explore

Search

September 8, 2026 10:51 am

IAS Coaching

एशियन चौपियंस (महिला) हॉकी ट्रॉफी 2024 के गौरव यात्रा का पूर्वी चंपारण मोतिहारी में आगमन होने पर किया गया भव्य स्वागत

एशियन चौपियंस (महिला) हॉकी ट्रॉफी 2024 के गौरव यात्रा का पूर्वी चंपारण मोतिहारी में आगमन होने पर किया गया भव्य स्वागत

मोतिहारी।

महिला एशियाई चौंपियन हॉकी ट्रॉफी के गौरव यात्रा का आगमन पूर्वी चंपारण जिले में हुआ। इस अवसर पर गांधी मैदान मोतिहारी में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्वी चंपारण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस पूर्वी चंपारण एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खेल संघो से जुड़े अध्यक्ष/ सचिव और खिलाड़ी तथा जनप्रतिनिधि गण के साथ-साथ जिला वासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गांधी मैदान में उपस्थित खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अन्य महानुभावों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह गौरव का पल है, बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम भारत रहा है और ट्रॉफी भारत के पास थी। वही ट्रॉफी आज यहां मोतिहारी में आई है जिसको इतने नजदीक से देखकर हम सभी अभिभूत हैं। मैं आशा करता हूं कि इस बार नालंदा में आयोजित इस चैंपियन ट्रॉफी को पुनः भारतीय टीम ही जीतेगी इसके लिए हम अग्रिम शुभकामनाएं और टीम को बधाई देते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह गर्व एवं हर्ष का विषय है। पहली बार इतने बड़े लेवल पर यहां खेल का आयोजन किया जा रहा है सभी जिला वासियों को इसका लुफ्त उठाना चाहिए।
महिला एशियाई चौपियन हॉकी ट्रॉफी को गौरव यात्रा के जरिए विहार राज्य के प्रत्येक जिला में घुमाया जा रहा है। ट्रॉफी राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए आज 29 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण जिले में आई है।
प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री अमरेश कुमार द्वारा बताया गया कि राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चौंपियनशिप में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, और मलेशिया की टीमें भाग ले रही है। चौंपियनशिप 11 नवंबर 2024 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर में आयोजित की जाएगी। बिहार की धरती राजगीर में महिला एशियाई चौपियंस हॉकी का टूर्नामेंट होना गौरव की बात है। पूर्वी चंपारण जिला में प्रवेश के समय शिवहर- पूर्वी चंपारण सीमा क्षेत्र पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबन एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत पकड़ीदयाल के द्वारा गौरव यात्रा का स्वागत किया गया। ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 10 नवंबर को (38) जिला में भ्रमण कर) समाप्त होगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u