Explore

Search

April 20, 2026 3:44 am

IAS Coaching

बाइक के ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ की हुई मौत

मोतिहारी।

सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा हरसिद्धि मुख्य मार्ग के कोबेयां पेट्रोल पंप के समीप बाइक के ठोकर से एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत के पानापुर नायका टोला गांव वार्ड नंबर 12 निवासी फुलेना प्रसाद 56 वर्ष बताया गया है। घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक घर से छपवा सब्जी बेचने जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक के आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। जबकि घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन रोने विलखने लगे।

फुलेना प्रसाद की मौत की खबर सुनते हीं घर में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। फूलेना प्रसाद एक किसान थे और खेती बाड़ी कर साग सब्जी उगाकर छपवा सब्जी मंडी में बेचने के लिए ले जाते थे। उनका बड़ा पुत्र राजू कुमार ने बताया कि वे मूली लेकर छपवा बेचने जा रहे थे कि कोबेया पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे वह घटनास्थल पर गिरे सर फट गया और उनकी मौत हो गई। राजू दो भाइयों में सबसे बड़ा है। वह भी अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में सहयोग करता रहा है । वही उसका छोटा भाई मनोज कुमार दुबई में एसी मैकेनिक का काम करता है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u