Explore

Search

October 25, 2026 10:23 am

IAS Coaching

सीएम के आगमन को लेकर रुट चार्ट तैयार किया गया

मोतिहारी।

मुख्यमंत्री के प्रगति-यात्रा के दौरान आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में कुछ मार्ग पर आवागमन परिवर्तित किया गया है। कुछ जगहों पर आवाजाही ड्रॉप किया गया है। वहीं पार्किंग स्थल का भी चयन किया गया है। जहां 24 दिसंबर को सुबह 08:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक यह बदलाव लागू रहेगा। जिसके तहत बेतिया से आने वाली गाड़ी भारी वाहन ट्रक पर विशेष ध्यान दिया गया है। रक्सौल एवं सुगौली जाने वाली गाड़ी, सुगौली-दुबौलिया मार्ग की ओर जाएगी। अरेराज-पिपराकोठी-चकिया जाने वाली गाड़ी, मझौलिया जगदीशपुर मार्ग से पहाड़पुर, अरेराज होते हुए खजुरिया से पिपराकोठी की ओर जाएगी। जबकि गोपालगंज एवं चकिया से रूट से रक्सौल -बेतियां जाने वाली, रामपुर- खजुरिया से अरेराज होते हुए मझौलिया – जगदीशपुर मार्ग से बेतियां एवं रक्सौल की ओर जाएगी।

वहीं मुजफ्फरपुर से आने वाली गाड़ी, पिपराकोठी से रामपुर-खजुरिया से अरेराज होते हुए मझौलिया जगदीशपुर मार्ग से बेतिया एवं रक्सौल की ओर जाएगी। जबकि ड्रॉप गेट हैलीपैड के पास फुलवरिया जाने वाली सड़क। हरसिद्धि से आने वाली मुख्य सड़क पर। छपवा बेतियां सड़क, छपवा मोड़ से पहले, मोतिहारी से आनेवाली सड़क पर, टॉल प्लाजा के समीप रक्सौल मार्ग पर। सुगांव में नुनथार जाने वाली गली, बढ़ईया टोला जानेवाली गली में रहेगा। वहीं सुगांव पोखर के बगल में खाली स्थान पर और फुलवरिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग में पार्किंग स्थल रहेगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u