Explore

Search

February 5, 2025 10:25 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने पंचायत सरकार भवन का किया उद्घाटन

मोतिहारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा के दौरान  सुगौली के सुगांव में आगमन हुआ।। जहां उन्होंने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में बनी पहली जीविका भवन का अवलोकन किया। जीविका दीदियों सें संवाद के दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि हम महिलाओं के विकास के लिए काम करते आ रहे हैं। जीविका के माध्यम से महिलाएं रोजगार करके आगे बढ़ रही हैं। हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ें। हम तो पुरुष का भी काम करते हीं रहते हैं और महिलाओं का भी विकास करते हैं। सीएम ने कहा कि आज महिलाएं आगे बढ़ रही है।

प्रगति यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया के प्रांगण में लैंड किया। जहां जदयू नेताओं ने उनका स्वागत किया। हेलीपेड स्थल पर सुरक्षा का व्यापक पैमाने पर बंदोबस्त किया गया था। जहां किसी को भी मोबाईल नहीं ले जाने दिया गया। सीएम वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर पर सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल सुगांव पहुंचे।

 

स्थानीय मुखिया रंजीत झा ने बताया कि आज सरकार मेरे गांव व पंचायत में आए थे। जो कि ऐतिहासिक पल रहा है। वहीं पड़ोसी पंचायत दक्षिणी सुगांव के मुखिया प्रभाकर कुमार मिश्रा ने बताया कि आज का दिन बेहद खुशी का है कि मेरे सरकार मेरे घर व गांव से गुजरते हुए पदार्पण किए। फुलवरिया के मुखिया अवधेश कुशवाहा ने बताया कि आज सरकार मेरे पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया में लैंड किए और छपवा चौराहे होते हुए सुगांव कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u