Explore

Search

October 25, 2026 10:23 am

IAS Coaching

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया

मोतिहारी।

केसरिया के सुन्दरापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया।  राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के निरीक्षण तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया के सुन्दरापुर ग्राम में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान 114.82 करोड़ रू० की 62 योजनाओं का उद्घाटन तथा 86.30 करोड़ रू० की 42 योजनाओं का शिलान्यास किया।

सुन्दरापुर में बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के द्वारा 97.011 लाख रू० की लागत से नवनिर्मित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुन्दरापुर के भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय में बच्चों और शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य की जानकारी ली। विद्यालय परिसर में खेल मैदान के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा द्वारा निर्मित तालाब का सीएम ने उद्घाटन किया और प्रमाणपत्र देकर जीविका दीदियों को तालाब का प्रबंधन सौंपा। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u