Explore

Search

October 24, 2026 10:03 pm

IAS Coaching

बिहार के मुख्य सचिव से मिला BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

छात्रों की बातचीत के बाद बोले PK – सरकार के पास 48 घंटे का समय है छात्रों की समस्या का समाधान निकल जाना चाहिए, यदि निर्णय छात्रों के पक्ष में नहीं हुआ तो आगे आंदोलन भी जारी रखेंगे और कोर्ट भी जाएंगे

पटना।

प्रशांत किशोर की आवाह्न पर रविवार को गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के समीप छात्र संसद लगाया था जिसके तहत 5 सदस्यों की कोर कमिटी बनाई गई। वहीं आज 30 दिसंबर को BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, बिहार सरकार के मुख्य सचिव से मिलने गया था। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मिलकर दोबारा परीक्षा की मांग रखी है और मुख्यमंत्री से भी मिलने की बात कही। वहां से लौटे छात्रों ने बताया कि मुख्य सचिव ने हमारी 5 मांगो को मानने से न इंकार किया और न ही हामी भरी। उन्होंने आश्वाशन दिया है। जो भी फैसला लिया जाएगा, वह आपके हित में होगा।

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम सरकार को दो दिन का समय दे रहे हैं और मुख्यमंत्री भी पटना से बाहर हैं, वह रात तक वापस आ जायेंगे और अधिकारियों को भी छात्रों के साथ आज की बातचीत के बाद कुछ समय चाहिए। इसलिए हम बस 2 दिन का समय देंगे, जिसमें सरकार कुछ रास्ता निकाले बच्चों के भविष्य के लिए।इसके बाद हम 2 जनवरी से धरना पर बैठ जाएंगे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u