Explore

Search

July 24, 2026 7:20 pm

IAS Coaching

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए राज्य टीम ने किया गोखुला एचडब्लूसी का मूल्यांकन

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए राज्य टीम ने किया गोखुला एचडब्लूसी का मूल्यांकनए,चडब्लूसी में लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

मोतिहारी।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणीकरण हेतु राज्य से आई दो सदस्यों की टीम द्वारा “हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोखुला” का मूल्यांकन किया गया। जिले के डीपीसी अभिजीत भूषण ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर पटना से आई दो सदस्यीय टीम में डॉ महेंद्र बेहरा और डॉ आलोक द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, गोखुला का मूल्यांकन किया गया। टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गर्भवती महिलाओं, शिशु, बुजुर्गों व आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। टीम ने बताया कि क़्वालिफाई होने के बाद एचडब्लूसी को एनक्यूएएस प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। मूल्यांकन के दौरान टीम ने अलग अलग कमरों में मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था का गहनता से मूल्यांकन किया। इस दौरान सीएचओ अर्चना कुमारी ने मरीजों की उपस्थिति के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेन्ट्ऱ पर उपस्थित महिलाओं और बच्चों का फीड बैक लिया।

एमओआईसी डॉ समीर कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 121 तरह की दवाएं और 14 प्रकार की जाँच की सुविधा उपलब्ध है। सीएचओ द्वारा स्वास्थ्य जाँच के साथ ही योगा व कई प्रकार के एक्टिविटी कराए जाते हैं। लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाता है। टीबी व गंभीर बीमारी के लक्षण होने पर बड़े अस्पताल में रेफर किया जाता है। इससे क्षेत्र के स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। मूल्यांकन में 70% से ऊपर स्कोर मिलने पर ही सर्टिफिकेशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का 8 मानकों पर मूल्यांकन होता है और इसमें खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही प्रमाण पत्र मिलता है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u