Explore

Search

April 21, 2026 3:44 pm

IAS Coaching

दिल्ली में खिला ‘कमल’, बिहार में BJP कार्यकर्ताओं ने मनायी होली और दिवाली

दिल्ली में खिला ‘कमल’, बिहार में BJP कार्यकर्ताओं ने मनायी होली और दिवाली, भाजपा ने जश्न मनाया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल की करारी हार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जश्न का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में होली से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. पटना बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं. इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने दिल्ली चुनाव में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की दूरदर्शिता और रणनीति का परिणाम बताया. बिहार के विभिन्न हिस्सों भें भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत बिहार में भी पार्टी की बढ़ती ताकत को साबित करती है. वे इस जीत को 2025 के चुनावों की तैयारी के रूप में देख रहे हैं. बीजेपी के स्थानीय नेता मानते हैं कि दिल्ली के परिणामों ने पार्टी की कार्यशैली को जनता में और मजबूत किया है, जिससे आगामी चुनावों में भी पार्टी को बिहार में विजय मिलेगी होगी.

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u