Explore

Search

September 7, 2026 11:47 pm

IAS Coaching

उप विकास आयुक्त आवास सर्वेक्षण के कार्य का निरीक्षण किया

मोतिहारी।

उप विकास आयुक्त  शंभू शरण पांडे के द्वारा हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास के कार्यों में आवास सर्वेक्षण के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महादलित टोला में आवास लाभुकों से वार्ता किया गया। इसके पश्चात लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया, एवं प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन उसका पृथक्कीकरण एवं जैविक खाद निर्माण के लिए निदेश दिया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, हरसिद्धि को स्वच्छता पर्यवेक्षक के कार्यालय, शौचालय एवं e रिक्शा के लिए चार्जिंग पॉइंट सुविधा के लिये निदेश दिया गया। यहां पर ग्रामीणों को हरा एवं नीला डस्टबीन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया एवं
छूटे हुए घरों में शौचालय निर्माण का कार्य आरंभ कराया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को छूटे हुए परिवारों के घर शौचालय निर्माण समय से करने का निदेश दिया गया।
मनरेगा के अंतर्गत खेल मैदान हेतु olha mehta पंचायत में स्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही तालाब का भी निरीक्षण किया गया।
आज के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के साथ निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रखंड समन्वयक, डीपीओ, पीओ मनरेगा उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u