Explore

Search

April 25, 2026 8:09 am

IAS Coaching

अचानक लगी आग से तीन घर जले, लाखो की संपत्ति नुकसान

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के नायका टोला में अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गया। आगलगी में करीब डेढ़ लाख रूपए नगदी सहित करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अचानक लगी आग में तीन घर सहित टेंट हाउस के गोदाम में आग पकड़ लिया। जिससे टेंट हाउस की सभी सामग्री जल गई। इसके साथ हीं घर में रखे जेवरात, कपड़ा, वर्तन, अनाज पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। अग की लपक इतनी तेज थी कि कोई भी समान घर से बाहर नही निकला जा सका। घर से किसी तरह अपनी जान बचाकर लोग भागे। आगलगी के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। आगलगी की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई। जो आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया।

पीड़ित चंद्रदेव महतो , मिथुन महतो, मदन महतो बताये गए है। तीन दिन पहले चन्द्रदेव महतो के घर लडकी का शादी हुई थी। जिसमें आए सभी मेहमानों का कपड़ा और जेवर भी जलकर राख हो गया। स्थानीय मुखिया अवधेश कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाडी और सीओ को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते हीं फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।.आगलगी की सूचना पर स्थानीय पदाधिकारी आगलगी का जायजा लिया। इस बाबत सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि आगलगी में हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को मदद किया जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u