मोतिहारी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला में साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह में महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मी, समाहरणालय के विभिन्न शाखा एवं शिक्षा विभाग के सैकड़ो, महिला एवं बालिकाएं शामिल हुई। रैली में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का लोगो युक्त टी-शर्ट एवं कैप का वितरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा रैली काे संबोधित करते हुए लैंगिक समानता के लिए निर्णायक कदम उठाने पर जोर दिया गया तत्पश्चात रैली को सुबह 7:30 पूर्वाह्नन में हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया, जो समाहरणालय मुख्य द्वार से बलुआ होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में संपन्न हुआ।
रैली का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक कुमारी दुर्गा शक्ति द्वारा किया गया जो स्वयं साईकिल रैली में भाग लेकर बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवन में आगे बढने कि लिए प्रेरित किया।जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नही है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम श्रीमती कविता कुमारी द्वारा रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम ‘’सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण” को सुनिश्चित करने का संदेश देता है। जिससे प्रत्येक महिला और बालिका काे समान अवसर एवं सम्मान मिले। जिला साइकलिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, संयुक्त सचिव अशोक मेहरा सहित कई साइकलिस्ट रैली में सम्मिलित हुए। उक्त रैली में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, आई0सी0डी0एस0 एवं अन्य विभागों के सभी पदाधिकारियों/कर्मियों ने जोश उमंग के साथ बढ चढ कर रैली में हिस्सा लिया।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाचार्य मुजीब कन्या उच्च विद्यालय एवं प्रभावती गुप्ता उच्च विद्यालय, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मोतिहारी सदर एवं कोटवा, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला मिशन समन्वयक, DHEW, केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मी एवं आई0सी0डी0एस0 के सभी कर्मी एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Motihari Police Bihar Police
