Explore

Search

October 25, 2026 5:03 am

IAS Coaching

बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के सौजन्य से पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी से स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, उप महापौर एवं बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रभात फेरी में भाग लेने वाले सभी बच्चों सहित जिला वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

बिहार दिवस के अवसर पर जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की शुरुआत जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण, उप महापौर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्वी चंपारण मोतिहारी के सौजन्य से जिलाधिकारी के नेतृत्व में पदाधिकारीगण एवं उप महापौर के द्वारा पौधा रोपण किया गया।।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u