Explore

Search

September 7, 2026 6:27 pm

IAS Coaching

सिग्मा साइंस क्लासेज में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

 

मोतिहारी।

सिग्मा साइंस क्लासेज सुगौली में छात्र सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक अशोक पांडेय और शिक्षक मनोज भारती रहे। संचालन संस्थान के संचालक राकेश कुमार कुशवाहा ने किया। कक्षा 12वीं की जुबैरिया अबुल कलाम ने साइंस में 418 अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं की छोटी कुमारी ने 424 अंक हासिल किए। दोनों को प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 12वीं के अन्य सफल छात्रों में अनन्या सिंह ने 414, आरुषि भारती ने 409, सुधा कुमारी और खुशी कुमारी ने 403-403, फिरदौस कलाम ने 394, अंशु कुमारी ने 381, निशा यादव ने 383, आलिया ने 364, तानिया खातून ने 363, पल्लवी कुमारी ने 357, चांदनी कुमारी ने 348, गार्गी कुमारी ने 318, आफरीन खान ने 319, निशा गोस्वामी और आलिया ने 316-316, रुखसार खातून ने 309, यशमीन प्रवीण ने 308 अंक प्राप्त किए। सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

10वीं के सफल छात्रों में नरेश यादव ने 417, आशुतोष कुमार ने 410, खुशी ने 372, रेयाज ने 382, प्रिया और साजिया ने 364-364, चंदन ने 346, रविकिशन ने 313, अंशु ने 307, हजरत आलम ने 309, साजिर ने 300 अंक प्राप्त किए। इन्हें भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालक राकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन से बेहतर परिणाम आए हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u