Explore

Search

April 24, 2026 11:45 pm

IAS Coaching

डीएम ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पीपराकोठी का औचक निरीक्षण किया

मोतिहारी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पीपराकोठी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मियों एवं पदाधिकारी की उपस्थिति देखी गई एवं प्रखंड कार्यालय में ए जनता से मिलकर उनसे जानने का प्रयास किया गया कि वह किसी कार्य से आंचल एवं प्रखंड कार्यालय आए हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तुरंत उनके कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया एवं यह भी निर्देश दिया गया कि आम जन से प्राप्त आवेदनो के निष्पादन को पहली प्राथमिकता दी जाए। यहां पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय, पीपराकोठी को आपदा भवन, पीपराकोठी के परिसर में अस्थायी रूप से प्रतिस्थापित करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत कुल 1192 आवासों की स्वीकृति दी जानी है जिसमें अभी 362 लंबित है। जिलाधिकारी के द्वारा अभियान चला कर आज ही सभी 362 आवास योजना के आवेदनों की स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर पर जाकर वहां किया जा रहे हैं कार्यों का अवलोकन किया एवं आरपीएस के प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u