मोतिहारी।
सुगौली के सुगांव माई स्थान परिसर में मंगलवार को परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वैद्दिक मंत्रोच्चारण के बीच भाजपा नेता पंकज लोचन मिश्रा, जिला पार्षद पंकज द्विवेदी, समाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र तिवारी, डीके आजाद, श्याम शर्मा, रोचक झा, चंदन झा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़े संख्या में गणमान्य शामिल हुए। मौके पर आगत अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा अंग बस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर से स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद नन्हे कलाकार श्रेष्ठ सांडिल्य ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने गायन से सबको झूमाया। कार्यक्रम के शुरू में श्रेष्ठ सांडिल्य ने आप सब जनता तमाम के गोर लागत बानी, परशुराम के गोर लागत बानी.. गाना गाकर जमकर तालियां बटोरी। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने आयोजन के माध्यम से समाज में संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सिर्फ एक उत्सव न मानकर समाज को जोड़ने और युवाओं में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाने का आहवाहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद पकज द्विवेदी ने कहा कि इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जो काबिल ए तारीफ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि इस परंपरा को पुनर्जीवित करने की जरुरत है। हमे अपने पूर्वजों पर गर्व होना चाहिए। हम लोग परशुराम के वंशज है। समाज को सही दिशा देने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज जीतना ताकतवर होगा देश उतना मजबूत होगा। परशुराम के आदर्श पर चलने की जरूरी है। इस सनातन में न कोई छोटा है न बड़ा है। हम सबकी जिम्मेवारी है सबको साथ लेकर चलने का। भारत अखंड हो इसके लिए जरूरी है। हमने विश्व के कल्याण के लिए सोचना है। सकल्प ले आपस में बटे है अब एक होना है। एक होंगे तो भारत मजबूत होगी। कार्यक्रम में शामिल कैप्टन पुष्कर झा ने कहा कि आज का यह पल गौरवन्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना किया।
कार्यक्रम का संचालन हर्षू झा, प्रिंस चौबे, प्रभाकर झा, अभिनव अभिषेक ने किया। जबकि प्रिंस चौबे, अनमोल सिंह, निरंजन दुबे रौशन झा, संदीप मिश्रा, ललित मिश्रा, बिकाऊ मिश्रा, मनु पाण्डेय, ठाकुर मनप्रीत, शंकर पांडेय, नवीन तिवारी, आचार्य गुंजन मिश्रा, उमेश त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी नीरज सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य मुस्तैद रहे। मौके पर मुखिया प्रभाकर कुमार मिश्रा, रंजीत झा, अरविंद पाण्डेय, विकाऊ मिश्रा, महेश मिश्रा, गुडू मिश्रा, अशोक झा, ललीत झा, नीतेश ठाकुर, अशोक झा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कलाओं से लोगो का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का गायक पप्पू बिहारी गणेश वंदना घर में पधारो गजानंद जी…मेरे घर में पधारो’ गाना से शुरुआत किया। जिन्होंने कई गाना प्रस्तुत कर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन परोसा। जबकि गायिका नीतू कश्यप ने भगवान परशुराम के भजन से अपना गायन शुरुआत की। उन्होंने जौन मजा बा हरि के भजनिया में उ मजा दुनिया में कहा बा…गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दी।
आदि शामिलरहे



Total Users : 17212
Views Last 30 days : 1349
Views This Month : 530