Explore

Search

October 25, 2026 12:54 am

IAS Coaching

महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

मोतिहारी।

राज्य के सर्वांगीन विकास हेतु योजनाओं के निति निर्धारण में महिलाओं की भूमिका के साथ ही उनके अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को स्थान देने के उद्देश्य से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संवाद कार्यक्रम जारी है | यह कार्यक्रम राज्य की आधी आबादी की अभिव्यक्ति की आज़ादी और उनकी परिकल्पनाओं को भी प्रदर्शित कर रहा है l राज्य सरकार के निर्देश पर जीविका के ग्राम संगठनों द्वारा 18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं एवं छात्राएं बिना किसी हिचक के राज्य सरकार से मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्य में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की सफलता एवं असफलता पर अपनी राय दे रही हैं l संचालित योजनाओं से मिले लाभ का बखान एवं अगर कहीं किसी योजना के सफल क्रियान्वयन में कहीं त्रुटी रह गई है तो उसे सही करने का सलाह भी दे रही हैं |

पूर्वी चंपारण जिले के 27 प्रखंडो में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गाँव की महिलाएं एवं छात्राएं अपने गाँव के चहुंमुखी विकास के लिए नई मांग , इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं | जिले के सुगौली प्रखंड के निर्मल जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने कृषि उद्यमी केंद्र की मांग की है ताकि उनके गाँव में कृषि क्रांति लाई जा सके l कृषि उद्यमी केंद्र जीविका दीदियों द्वारा ही जिला के विभिन्न प्रखंडों में संचालित है जहाँ से किसानो को खेती से संबंधित सलाह एवं सुविधाओं के साथ कृषि यंत्र एवं खाद-बीज़ आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं l गाँव की महिलाएं वैसे ही कृषि उद्यमी केंद्र की मांग अपने गाँव के लिए कर रही हैं |

घोडासहन प्रखंड के कावेरी ग्राम संगठन की दीदियों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं सहित चमकी बुखार से इलाज़ एवं बचाव हेतु गांव स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का सुझाव दिया वहीँ छात्राओं द्वरा सामुदायिक बस सेवा, पुस्तकालय और स्कूटी की मांग की गयी | इसी प्रकार चिरैया प्रखंड के गणपति ग्राम संगठन, कल्यानपुर प्रखंड के माला ग्राम संगठन, संग्रामपुर प्रखंड के शिव शक्ति ग्राम संगठन सहित सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम स्थल पर महिलाएं एवं छात्राएं अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रख रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में जीविका ग्राम संगठनो के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है l प्रति कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं शिरकत कर रही हैं और उनके बीच से लगभग तीस इच्छाएं एवं आकांक्षाएं एप में दर्ज कराई जा रही हैं l कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं जब प्रतिनिधि भी उनकी मांग एवं योजनाओं को समझ रहे हैं । महिला संवाद कार्यक्रम में इच्छा एवं आकांक्षा लेने से पहले उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं की राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं पर आधारित फिल्मे दिखाई जा रही हैं l इन फिल्मो में योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है ताकि अगर कोई महिला एवं छात्रा अब तक लाभान्वित नहीं हुई हैं तो लाभ उठा सकें l इसके लिए लीफलेट एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार का पत्र भी वितरण किया जा रहा है ताकि महिलाएं एवं छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और उनका मनोबल बढे l अपने अधिकारों की रक्षा और बाल विवाह उन्मूलन एवं दहेज़ मुक्त विवाह तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संकल्प भी ले रही हैं l जिले में अब तक 924 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है जिसमे एक लाख सत्तर हज़ार से ज्यादा महिलाएं शामिल हो चूँकि है ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u