Explore

Search

July 24, 2026 12:52 pm

IAS Coaching

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच जन सुराज की बड़ी घोषणा

पटना।

जन सुराज पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए पार्टी ने आगामी सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को 15 मई तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज पार्टी हमारे देश के सैनिकों के साथ खड़ी है। यह किसी भी तरह की राजनीति करने का समय नहीं है। पार्टी महासचिव किशोर कुमार ने बताया कि कल 11 मई को नालंदा के कल्याण बिगहा से शुरू होने वाला हस्ताक्षर अभियान और उद्घोष यात्रा स्थगित कर दी गई है। पार्टी 15 तारीख को देश में स्थिति का विश्लेषण करने के बाद कोई निर्णय लेगी। प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह, ए.के. द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश महासचिव सरवर अली, प्रदेश सचिव प्रो. शांतनु, प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, चंदन कुमार भी मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u