ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जवानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस में जाबांजों से की मुलाकात
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कदम उठाया है। वे आदमपुर एयर बेस पहुंचकर बहादुर जवानों से मुलाकात की है। पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने एयरफोर्स के आला अधिकारियों से मुलाकात कर मौजुदा स्थिति पर विचार विमर्श किया। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने एयरफोर्स के बहादुर जवानों से भी मुलाकात की है। आदमपुर एयरबेस पर खुद जाकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया को भी मजबूत और फौलादी संदेश दिया है। मैसेज साफ है- पूरा देश जवानों के साथ है और किसी ने भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखने का जुर्रत की तो उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा।


