एसडीओ ने अरेराज, संग्रामपुर एवं पहाड़पुर अंचलों में तटबंध एवं बाढ़ रोधि कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
मोतिहारी।
अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के साथ आज दिनांक 15 मई 2025 को संयुक्त रूप से गंडक नदी पर अवस्थित तटबंधों एवं बाढ़ रोधि कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पहाड़पुर,अरेराज एवं संग्रामपुर प्रखंड में अवस्थित विभिन्न स्थलों पर तटबंधों पर मौजूद raincut रैटहोल फॉक्सोल इत्यादि को दुरुस्त करने का विभागीय पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
एसडीओ के द्वारा तटबंधों के किनारे मौजूद पौधों एवं झाड़ियां को साफ करने के लिए निदेशित किया गया। विभागीय पदाधिकारी को तटबंधों पर मौजूद विभिन्न प्रकार की अनाधिकृत संरचनाएं जैसे की झोपड़ी इत्यादि को चिन्हित कर संबंधित सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर उसको हटवाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी पहाड़पुर संग्रामपुर एवं अरेराज के साथ ही बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता इत्यादि उपस्थित थे।


