मोतिहारी।
सुगौली के छपवा-रक्सौल राजमार्ग के ताज चौक स्थित ताज शॉपिंग सेंटर का मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व सांसद मोहम्मद शाबिर अली ने फीता काट कर किया उद्घाटन। साथ में सुभाष सिंह, डॉक्टर अनवारूल हक, मोहम्मद रेयाज रजा, मोहम्मद.शानी,समाजसेवी भाई अलीहसन, मोहम्मद फैसल यूसुफ,एहसानूल हक,समसुल हक,मुख्तारुल हक,अताउर रहमान, नूरुल हक, मोहम्मद जुवैर,अकरम रजा मौजूद रहें। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि मोहम्मद शाबिर अली ने कहा कि आज सुगौली में ताज शॉपिंग सेंटर खुल गया है। जहां सभी अच्छी कम्पनियों के सामान इस शो रुम सेन्टर में मिलेगा। सस्ते और उचित मूल्य पर सभी सामान मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि तरक्की का रास्ता अब इस तरह के जगहों तक भी पहुंच गया है। यह उन्नति का मिशाल है। जहां हिंदुस्तान के सभी उम्दा ब्रांड के सामान मिलेंगे। इस शॉपिंग सेंटर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी ब्रांडेड सामान उच्चित मूल्य पर मिलेगा। उन्होंने ताज शॉपिंग सेंटर के प्रोपराइटर मोहम्मद फैसल युसुफ का हौसला अफजाई किया। शॉपिंग सेंटर खोलने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शो रूम खुलने से आर्थिक प्रगति बढ़ती है। वहीं ताज मार्केट के प्रोपराइटर डॉ अनवारूल हक उर्फ लालाबाबू जी का व्यवसायिक विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अच्छी तरह की सामानों के लिए अब लोगों को बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं ताज शॉपिंग सेंटर उद्घाटन गाजे-बाजे के साथ बड़ी ही धूमधाम से किया गया। और कई नामी-गिरामी भोजपुरी कलाकारों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर सफी अख्तर,वशी अख्तर,इम्तियाजुल हक,श्याम शर्मा, मोहम्मद मैनुद्दीन मोहम्मद बच्चू , मोहम्मद सदाम, अर्जून कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।


