Explore

Search

March 16, 2026 8:50 am

IAS Coaching

पुत्री की शादी से पहले पिता की उठी अर्थी, सड़क दुर्घटना में मौत

मोतिहारी।

सुगौली के छपवा-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर छगरांहा वाटरपार्क के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दक्षिणी श्रीपुर पंचायत के भटवलिया निवासी योगेंद्र साह, उम्र 53 वर्ष के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक और बाइक जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।

 

पुत्री की शादी से पहले पिता की उठी अर्थी उठ गई। मृतक योगेन्द्र की पुत्री की शादी आगामी 23 मई को था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। सगा संबंधी को नेवता भेजने व रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी था। इसी कड़ी में मृतक अपने कुछ रिश्तेदारों के यहां कार्ड देने के लिए गए थे। लेकिन इश्वर को कुछ और मंजूर था। सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सबको झकझोर दिया। मृतक के घर घटना की सूचना मिलते हीं खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों में चित्कार शुरू हो गया। जोरशोर से चल रही शादी का उत्साह फिंका पड़ गया। जहां मातमी सन्नाटा पसर गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u