Explore

Search

April 20, 2026 4:15 pm

IAS Coaching

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बगहीं में हुआ आगमन

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली प्रखंड के बगही गांव में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आगमन हुआ। वे इंजीनियर परवेज मोहम्मद के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। परवेज मोहम्मद ने उनका जोरदार स्वागत किया।  राज्यपाल करीब एक घंटा वहां रुके। लोगों से मुलाकात की। पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने सभी का आभार जताया।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बगही और आसपास के रास्तों को पूरी तरह सुरक्षित किया गया था। मुख्य मार्गों पर पुलिस बल और अधिकारी तैनात थे। पंडाल में प्रवेश से पहले लोगों की तलाशी ली गई। राज्यपाल ने कहा कि गांवों से आमंत्रण मिलने पर वे प्राथमिकता से वहां जाते हैं। गांव में आकर अच्छा लगा। लोगों से मिलना ही उद्देश्य है। सभी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि आपसी प्यार और भाईचारा बनाए रखें। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए एकता जरूरी है, जो यहां साफ दिख रही है।

स्थानीय लोगों ने राज्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखी राज्यपाल ने लोगों से कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो बताएं। जहां उपस्थित लोगों ने स्थानीय मुद्दों से राज्यपाल को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में ई. परवेज मोहम्मद ने राज्यपाल का आभार जताया। कहा कि यह दिन बगही पंचायत के लिए ऐतिहासिक रहेगा। लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u