Explore

Search

September 7, 2026 10:25 pm

IAS Coaching

प्रसाद रत्नेश्वर राज्य के कला – संस्कृति पदाधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण

मोतिहारी ।

प्रसाद रत्नेश्वर राज्य के कला – संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना द्वारा ज़िला स्तर के कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के लिए विभागीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण 6 जून तक पटना स्थित दशरथ माँझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में चलेगा। विभाग ने प्रशिक्षक के रूप में पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र , कोलकाता , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के कलाविद सदस्य एवं साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर को नामित किया है। वे 29 मई को अपनी दो कक्षाओं में बिहार के प्रमुख त्योहार – परम्परा और सामाजिक अर्थ तथा बिहार के प्रमुख मेले, व्यापार एवं पर्यटन विषयों पर ज्ञान देंगे। इस पहल का उद्देश्य पदाधिकारियों की प्रशासनिक , सांस्कृतिक एवं तकनीकी कार्यकुशलता को बढ़ाना तथा उनको राज्य की सांस्कृतिक विरासत से भिज्ञ कराकर कला गतिविधियों से पूरे राज्य को आच्छादित करना है।

इस सम्बन्ध में सरकार के अवर सचिव, कला – संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने पत्रांक – 1/ प्रशि. 13 – 01 / 2016 — 917 दिनांक – 21.05.2025 जारी किया है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u