मोतिहारी।
सुगौली के कैथवलिया के समीप सिकरहना नदी में स्नान करने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। जिसमें एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है। घटना के बाबत बताया जाता है कि कुछ बच्चे सिकरहना नदी में नहाने गए थे। जिसमें तीन बच्चे गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद साथ में स्नान कर रहे अन्य बच्चों ने हल्ला किया। जहा पहुंचे लोगों ने एक बच्चे को बच्चा लिया।
घटना की खबर पर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जूट गई और बच्चों की खोज शुरु कर दिए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों के सहयोग से डूबे दो बच्चे की तलाश में जूटे है।
इस बाबत सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को बुलाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। घटना स्थल पर सीओ कुंदन कुमार व पुलिस बल मौजूद है।


