Explore

Search

September 7, 2026 7:06 pm

IAS Coaching

बूढ़ी गंडक नदी में 5 बच्चे डूबे- 2 की मौत,1 लपाता,2 को को बचाया गया 

बूढ़ी गंडक नदी में 5 बच्चे डूबे- 2 की मौत,1 लपाता,2 को को बचाया गया, घटना के बाद मचा कोहराम

मोतिहारी।

जिले के चकिया प्रखण्ड के राशमंडल गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां बूढ़ी गंडक नंदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। जिसमें  दो बच्चे को बचा लिया गया। जबकि दो बच्चों की मौत हो गई। एक अन्य बच्चे की तलाश जारी है। मृतक 7 वर्षीय अजीत कुमार, 12 वर्षीय मनीषा कुमारी बताया गया है। वहीं 8  वर्षीय छोटू कुमार लपाता है। घटना के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम लपाता बच्चे के तलाश में जूट गई। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई। जबकि मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

तेज गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों बच्चे बूढ़ी गंडक नंदी में नहाने गए थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वो डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर बूढ़ी गंडक नंदी के पास पहुंचे और 5 बच्चों में से 2 बच्चों के बाहर निकाला। अन्य की तलाश में लोग जूट गए। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u