Explore

Search

July 24, 2026 3:40 am

IAS Coaching

बार बलाओं के साथ शराब की बोतल लेकर एक युवक लगा रहा ठुमका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मोतिहारी।

शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया और जाम छलकाने वालों का प्रशासन का डर नहीं। एक ओर जहां पुलिस और उत्पाद विभाग शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दावों की पोल खोल रहा है। यह वीडियो पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक युवक बार बलाओं के साथ शराब के बोतल पर ठुमका लगा रहा है। एक समारोह के अवसर पर ऐसा कारनामा दिखा। बार बालाओं के स्टेज शो में खुलेआम शराब की बोतल के साथ एक युवक नाचते और शराब पीते दिख रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में शराब की बोतल लिए बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। यह दृश्य शराबबंदी वाले बिहार में कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह नजारा हाल ही में थाना क्षेत्र के शिवालय रोड स्थित आयोजित एक पूजा मटकोर के दौरान हुई। मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें सुगौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 का एक युवक शराब की बोतल लेकर स्टेज पर पहुंच गया और जमकर जाम छलकाते हुए डांस करने लगा। वायरल वीडियो की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u