मोतिहारी।
सुगौली नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण सफाई कार्य बाधित है। जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई नहीं होने से नगर के कई जगहों पर गंदगी व कचरे का अंबार लग गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ गई है। सफाई कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण नगर के मुख्य बजार, मुख्य सड़क सहित कई जगहों पर कचरे व गंदगी का अंबार लग गया है।इस गंदगी व सड़ांध से नगरवासी व राहगीर परेशान है। अगर सफाई कर्मी हड़ताल से वापस नहीं लौटते है तो कचरे का ढेर लग जाएगा।
हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। इसको लेकर सुगौली चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, स्थानीय सुरेश मोदी, अंकुर चौधरी, रेयाजूल हक मुन्ना आदि ने बताया कि अगर सफाई कर्मी ज्यादा दिन हड़ताल पर रह गए तो कचरा का ढेर लग जाएगा। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं महामारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है कि अधिकारी इस तथ्य पर पहल नहीं कर रहे है। स्थानीय प्रिंस चौबे, बबलू गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि अधिकारियों व पार्षदों को पहल कर सफाई कार्य शुरू कराना चाहिए। वहीं पूर्व मुख्य पार्षद उमेश प्रसाद ने कहा कि सबाई कर्मियों की मांग जायज है। अधिकारी समाधान कर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करें।


