Explore

Search

July 24, 2026 7:36 am

IAS Coaching

गांवों में घर घर पहुँच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के 27 प्रखंडों के कुल 3401 ग्राम संगठनों में ग्रामीण महिलाओं के बीच बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनके इलाके के सर्वांगीण विकास हेतु उनकी आकांक्षाओं के अदान प्रदान हेतु चलाये जा रहे एक महत्वाकांक्षी अभियान “महिला संवाद” के क्रम में आज भी लगभग 10 हज़ार से ज़्यादा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया । इन सभी जगहों पर महिला संवाद वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी फिल्म के रूप में प्रदर्शित की गई । पूर्वी चंपारण जिले में जीविका ग्राम संगठन के माध्यम से महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है । इसके अंतर्गत सुबह की प्रथम पाली में 28 ग्राम संगठनों में जबकि शाम की द्वितीय पाली में भी अन्य 28 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों के अलावा समूह से नहीं जुड़ने वाली महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। खास बात यह है कि इस महिला संवाद में गाँव की समस्त महिलाएं भाग लेकर गाँव, समाज और राज्य के विकास पर मंथन कर रही है।

महिला संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों और उनकी आकांक्षाओं पर मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है, जिससे राज्य के विकास हेतु नीति निर्धारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में अपेक्षित सुधार लाने में मदद मिलेगी । उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किये जाने एवं सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सभी जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर 18 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 18 जून 2025 तक किया जाना है । इसमें गांव की समस्त महिलाएं भाग लेंगी । इसके लिए जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर तैयारी कर ली गई है । निर्धारित तिथि के अनुसार प्रत्येक ग्राम संगठन पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है ।

महिला संवाद के दौरान वीडियो फिल्म दिखाई जा रही है एवं वहीँ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए उनसे मंतव्य भी प्राप्त किये जा रहें हैं। आज के कार्यक्रम में आए ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में उन्नति करने की कहानियाँ लोगों से साझा की और साथ ही अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया । अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव पंचायत में नालियों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, सड़कें ठीक होनी चाहिए, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना चाहिए तथा योग्य उम्मीदवारों को विधवा पेंशन की राशि बढ़नी चाहिए साथ ही राशन की दुकान खुलनी चाहिए एवं दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए साथ ही साथ ये भी मांग की गयी की प्रत्येक गांव एवं पंचायत में एक सरकारी विवाह भवन की सुविधा हो जहाँ गरीब ग्रामीण परिवार किसी भी प्रकार के मौसम में विवाह या अन्य पारिवारिक समारोह निम्न दर पर कर सके साथ ही बच्चों के लिए पार्क और खेलकूद मैदान, पुस्तकालय और सोलर लाइट की सुविधा भी मुहैया की जाय । अब तक जिले में कुल 3108 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें 6.10 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है । महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओँ की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की कोशिशकी जा रही है। ताकि योजनाओं का लाभ अधिक – से – अधिक ग्रामीण उठा पाएं । इसके लिए महिला संवाद के दौरान संवाद रथ में लगे डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से तीन लघु फिल्म दिखाए जाते हैं। जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के ऊपर, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जीविका की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन एवं तीसरा वीडियो माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संबंधित जानकारी दी जाती है । इसके अलावा वहां सरकारी योजनाओं की जानकारियों से युक्त लीफलेट भी बांटे जाते हैं। जिसका व्यापक असर देखा जा रहा है। लोग सरकारी योजनाओं को समझ रहे हैं। खासकर महिलाओं में जागरुकता आ रही है। उन्हें यह समझ में आ रहा है कि कौन सी योजना उनके लिए है। उसका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है। महिला संवाद के दौरान महिलाएं अपनी आकांक्षाएं भी रखती हैं। जिसे अंकित किया जा रहा है। साथ ही इसकी प्रविष्टि मोबाइल एप में भी की जा रही है। जिसका निस्तारण सक्षम पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसे एक बेहतर स्वरूप देकर इसपर काम किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर हो रहे महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलायें अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाने से काफी खुश है और संवाद स्थल पर लगे सेल्फी पॉइंट में अपनी सेल्फी लेकर काफी उत्साहित भी हो रहीं हैं |

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u