Explore

Search

October 25, 2026 12:17 am

IAS Coaching

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुगौली में होते हीं लोग खुशी से झूम उठे

मोतिहारी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुगौली में होते हीं लोग खुशी से झूम उठे। ट्रेन को रक्सौल के विधायक प्रमोद सिन्हा एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर रेलवे अधिकारी आलोक कुमार, सुरेंद्र मिश्र, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पीएम मोदी का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने उसे देखा और खुशी जाहीर किया। मौके पर रेलवे अधिकारियों व आगत अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ नेकहा कि यह सुगौली के लिए ऐतिहासिक क्षण है। स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयास से वंदे भारत एक्सप्रेस का सुगौली में ठहराव हो रहा है। सांसद के विशेष आग्रह पर रेल मंत्री ने सुगौली में ठहराव को मंजूरी दी है। इससे न सिर्फ सुगौली, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर रक्सौल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद डॉ. संजय जायसवाल का आभार है।रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार ने सांसद डॉ. संजय जयसवाल के प्रयास को सराहते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

मौके पर अशोक पांडेय,संत सिंह कुशवाहा, सपना शर्मा, अजय पटेल, अंकुर चौधरी, सुबोध चौधरी, नारायण प्रसाद, संजय पांडेय, अजित पासवान, रामाश्रय पासवान, प्रमोद महतो, अशोक चौरसिया, सचिन कौशल, मो ऐनुल, अमानुल्लाह अंसारी, आरपीएफ प्रभु हाजरा, रितेश वर्मा, अशोक यादव, जीआरपी संजय रजक, निरंजन कुमार,शिव कुमार आदि मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u