Explore

Search

October 24, 2026 10:59 pm

IAS Coaching

करगहर पहुंचे प्रशांत किशोर, PK के गृह क्षेत्र में उनको देखने और सुनने उमड़ा जनसैलाब

रोहतास।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे रोहतास के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने करगहर प्रखंड स्थित जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तंज कसते हुए कहा कि राजद लालू जी के परिवार की पार्टी है। चाय वे इसके अध्यक्ष हों या उनके परिवार का कोई सदस्य। उन्होंने कहा कि जब किसी ने लालू जी से पूछा कि आपने राबड़ी देवी जी को मुख्यमंत्री क्यों बनाया तो उन्होंने कहा कि अगर मैं अपनी पत्नी को सीएम नहीं बनाऊंगा तो क्या तुम्हारी पत्नी को सीएम बनाऊंगा। इससे उनकी सोच का पता चलता है कि उन्हें सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों की चिंता है।

इसके साथ ही उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने मुंगेर की एक सभा में कहा था कि मोदी को इसी जमीन में गाड़ देंगे। और आज जब भाजपा ने उनके बेटे को उप-मुख्यमंत्री बना दिया है तो वे उसी मोदी के चरण वंदना कर रहे हैं। इसलिए इन लोगों की बातों पर भरोसा नहीं रह गया है। सम्राट चौधरी कुछ समय पहले तक अपना मुरैठा बांधकर रखते थे और कहते थे कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटते तब तक वे अपना मुरैठा नहीं खोलेंगे। लेकिन क्या हुआ, नीतीश कुमार ने उनसे उनका मुरैठा भी खुलवा दिया और अब वे नीतीश का गुणगान कर रहे हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u