Explore

Search

July 24, 2026 7:39 am

IAS Coaching

डीएम ने प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मोतिहारी।
जिलाधिकारी द्वारा नशा मुक्ति दिवस के तहत नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक NCC एवं स्काउट & गाइड को नशा मुक्त बनाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया । सभी को जनजागरुकता अभियान हेतु समाहरणालय परिसर से गाँधी समाहरणालय तक निकाले गये प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से स्काउट & गाइड एवं NCC द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया ।
नशा छोड़ो ,बोतल तोड़ो, घर को जोड़ो। जन-जन का यही पुकार ,नशा मुक्त हो बिहार।
मद्य निषेध हितकारी है, बिटिया की बात प्यारी है। नशा मुक्ति से आई खुशहाली, दूर होगी सबकी बदहाली। गृह क्लेश और मार पिटाई, अब तो छोड़ो यह नशे की लत भाई ।

उक्त कार्यक्रम के तहत निर्धारित तिथि को महाविद्यालयों एवं जिले के विद्यालयों में में छात्र – छात्राओं को शपथ ग्रहण एवं कार्यशाला , पौधारोपण के माध्यम से नशा मुक्त पूर्वी चम्पारण बनाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लैक्स इत्यादि का अधिष्ठापन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा पूर्वी चम्पारण जिले को नशा से पूर्ण रूप से मुक्त कराने का आह्वान किया गया ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u