Explore

Search

April 21, 2026 5:25 pm

IAS Coaching

पुलिस ने कार से 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया

मोतिहारी।

गुप्त सूचना पर सुगौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। हर कार्टन में 180 एमएल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की 48 बोतलें थीं। कुल 146.88 लीटर शराब बरामद हुई। शराब एक फोर्ड कार में ले जाई जा रही थी। कारोबारी कार से मोतिहारी की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। वनस्पति माई स्थान के पास पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस के पहुंचने से पहले कारोबारी कार छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि कार और शराब जब्त कर ली गई है। कार मालिक सहित अज्ञात के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज और गश्ती दल के जवान मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u