Explore

Search

April 19, 2026 8:03 pm

IAS Coaching

सांसद एवं विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ डीएम एवं एसपी ने किया बैठक

 सांसद एवं विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ डीएम एवं एसपी ने किया बैठक

मोतिहारी।

मतदान केंद्र के युक्तिकरण से संबंधित सांसद, माननीय  एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण तथा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी के द्वारा आज समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में बैठक कर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा बताया गया की प्रारूप प्रकाशन के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार विमर्श करते हुए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इसका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश का अक्षरसह पालन करते हुए कम से कम मतदान केंद्रों का स्थान परिवर्तन करें। जिला में 3511 मतदान केंद्र थे जिसमें युक्तिकरण के पश्चात 583 की बढ़ोतरी हुई है, अब कुल मतदान केंद्र की संख्या पूर्वी चंपारण जिला में 4094 हो गई है।

इस अवसर पर मतदाता सूची कहां पुनरीक्षण 2025 के प्रगति से भी माननीय सदस्य गन को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र का वितरण तेजी के साथ किया जा रहा है, प्रपत्र भरने में सहयोग भी किया जा रहा है और भरे हुए प्रपत्र का संग्रह भी हो रहा है। अभी तक पूर्वी चंपारण जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से आज अपराह्न 03:00 बजे तक 1040140 गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला में कुल 3689 848 मतदाता है जिसमें अभी तक 1040140 मतदाताओं का प्रपत्र संबंधित वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। इसमें बीएलओ के माध्यम से 1001888 एवं नागरिक गण के द्वारा 36570 प्रपत्र अपलोड किए गए हैं। आज 09 जुलाई को अभी तक 147725 प्रपत्रों को अपलोड कराया गया है।

विधानसभावार अपलोडिंग के मामले में सबसे अधिक पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 117237, गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 107048, केसरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 103979 एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 101741 फॉर्म अभी तक अपलोड किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण कोई नया काम नहीं है। साल में यह कार्य सतत चलता रहता है। इस बार के गहन पुनरीक्षण में केवल इतना अन्तर है कि इसमें हर मतदाता का सत्यापन किया जा रहा है।

07 जनवरी,2025 को प्रकाशित निर्वाचक सूची में जिन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, सभी को प्रीप्रिंटेड फॉर्म भरना है। यह कार्य निर्वाचक सूची की शुद्धता के लिए करना आवश्यक है। गणना प्रपत्र 26 जुलाई तक भरे जाने हैं। अभी 17 दिन शेष है।उन्होंने बताया है कि इस कार्य में बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स बीएलओ को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे कोई भी देख सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तावेज पर बहुत ध्यान न देते हुए भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म वापस देकर बीएलओ से अपलोड कराने पर फोकस करें। दावा आपत्ति के समय बाद में कागजात देने का समय होगा जिसके लिए एक माह की अवधि निर्धारित है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि हाउस टू हाउस सर्वेक्षण का कार्य 25 जून से प्रारंभ हुआ है जो 26 जुलाई तक चलेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 01अगस्त 2025 को कराया जाएगा। इसके पश्चात दावा-आपत्ति की अवधि 01अगस्त से 01 सितंबर तक निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण से अपील की गई की उनके स्तर से भी इस कार्य में बीएलए के माध्यम से बीएलओ को सहयोग प्रदान कराया जाय एवं मतदाताओं को जागरूक किया जाए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u