Explore

Search

July 24, 2026 3:40 am

IAS Coaching

बैकुंठनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र में श्रावणी मेला का  सीओ ने किया शुभारंभ

बैकुंठनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र में श्रावणी मेला का  सीओ ने किया शुभारंभ, जलाभिषेक शुरु

मोतिहारी।

छौड़ादानो प्रखंड का मुख्य धार्मिक स्थल बैकुंठधाम में  श्रावणी मेला का उद्घाटन सादे समारोह के बीच स्थानीय अंचलाधिकारी रिशंभ सिंह यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। मंदिर परिसर में पंहुचने पर बाबा के उदघोष से श्री सिंह का स्वागत किया गया। वहीं उद्घाटन के बाद वे मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा विश्व में शांति एवं लोक कल्याण की कामना की।
साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति को आवश्यक निर्देश दिया ।जलाभिषेक के लिए आने वाले किसी शिवभक्त श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो इसके लिए सक्रिय रहने को कहा। प्रबंधन समिति को चुस्त-दुरुस्त कर सभी लोगों का सहयोग की अपील की। मेला में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए ठहरने की जगह का मुआयना भी किया।शांति व्यवस्था में हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया।

मौके पर प्रबंधन कमिटी के सदस्य, मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीण सहित सावण के प्रथम दिन जलाभिषेक के लिए कई गांवों से पंहुचे शिवभक्त श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर के पूजारी पं रविन्द्र तिवारी ने बैकुंठधाम की महता प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। खासकर सोमवार को पुरे दिन बड़े संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u