Explore

Search

April 20, 2026 11:12 pm

IAS Coaching

विधवा वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई

 विधवा वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई
पहले ₹400 प्रतिमाह पेंशन मिलता था अब इसे बढ़ाकर रु 1100 प्रतिमाह किया गया

मोतिहारी।

जून माह की पेंशन का भुगतान बढ़े हुए दर पर लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम  मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 24 जून, 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि₹400 से बढ़कर ₹1100 करने का निर्णय लिया गया था। आज इस निर्णय को क्रियान्वित किया गया है जब माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा जून माह से बड़े हुए पेंशन की राशि ₹1100 की दर पर राज्य के 1 करोड़ 11 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को 1227 करोड़ की राशि का डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरण किया गया।

इस अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक माह के दसवीं तारीख को पेंशन लाभार्थियों के खाते में बड़े हुए दर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि चली जाएगी इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 में जब से हमारी सरकार बनी है, सभी वर्गों के हितों में बेहतर कार्य किया जा रहा है। सभी क्षेत्र एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। वृद्ध, दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाओं की सहूलियत के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना चलाई गई जिसके तहत अब राशि प्रति माह 1100 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत के क्रम में ऐसा लगा की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई जाने की जरूरत है जिससे कि लोगों को सहूलियत मिल सके। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि सरकार ने यह निर्णय लिया है।

पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का बिहार के सभी जिलों में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण कराया गया। पूर्वी चंपारण जिला में जिला स्तर पर इसके लिए मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में व्यवस्था कराई गई थी जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री सुनील कुमार, माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार,माननीय विधायक रक्सौल श्री प्रमोद कुमार सिंहा, माननीय विधायक केसरिया श्रीमती शालिनी मिश्रा, महापौर श्रीमती प्रीति गुप्ता, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी साक्षम बिहार पटना, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिला के सभी 27 प्रखंड, 396 पंचायत एवं 1277 राजस्व ग्राम में तथा 792 आंगनबाड़ी केंद्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने प्रेक्षा गृह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास की नीति के पर चलते हुए बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय संगत तथा समान अवसर प्रदान करना है। बिहार सरकार इस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से पूरे बिहार में परिदृश्य बदला है और महिलाओं का हाथ मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया जिले में सामाजिक सुरक्षा की सभी 6 पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 517 711 पेंशनधारी हैं जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 166642, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 30680, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत 8090, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 23327, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत 39092 एवं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 249880 लाभार्थी हैं।
प्रखंड स्तर पर रक्सौल प्रखंड अंतर्गत 20412, आदापुर 19704, रामगढ़वा 22239, सुगौली 23197, बंजरिया 14415, छौडादानों 19427, बनकटवा 13735, घोड़ासहन 19817,ढाका 36162,चिरैया 31783,मोतिहारी 28541, तुरकौलिया 17002, हरसिद्धि 23672,पहाड़पुर 22576, अरेराज 18340, संग्रामपुर 16987, केसरिया 19021, कल्याणपुर 32932, कोटवा 17763, पिपरा कोठी 7590,चकिया 20485, पकड़ी दयाल 16564,पताही 18876, फेनहारा 9769,मधुबन 18675, तेतरिया 12180 और मेहसी प्रखंड में 17799 सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थी हैं।
सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री शिवेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश की 5.5 लाख प्रति का वितरण डोर टू डोर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के माध्यम से कराया गया है जिससे कि सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी सशक्त बन सकें। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 329952 लोग शामिल हुए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u