Explore

Search

October 25, 2026 12:18 am

IAS Coaching

एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मोतिहारी।

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सौजन्य से जिला स्कूल मोतीहारी में छात्रों को एचआईवी / एड्स से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से “रेड रिबन क्विज” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से 50 सरकारी और निजी विद्यालयों से चयनित 100 बच्चों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण संचारी रोग पदाधिकारी सह एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ संजीव चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला एड्स नियंत्रण समिति के पर्यवेक्षक संजय कुमार जायसवाल के द्वारा एचआईवी एड्स पर विस्तार पूर्वक बताते हुए प्रथम श्रेणी प्राप्त विद्यार्थी को पटना में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने जाना है बताया।

 

डॉ संजीव ने बताया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बहुत ज़रूरी है। एचआईवी से बचने के लिए, सुरक्षित यौन संबंध बनाना, सुई-सिरिंज साझा न करना, और एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के रक्त या शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। एचआईवी से बचाव के लिए
सुरक्षित यौन संबंध बनाए, कंडोम का सही तरीके से उपयोग करें। मौके पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति के राहुल कुमार सिंह, अरुण कुमार, मनीष कुमार एवं विकास कुमार उपस्थित थें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u