Explore

Search

October 24, 2026 10:07 pm

IAS Coaching

PK ने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा पर सरकार को घेरा

 

समस्तीपुर।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने  बिहार बदलाव यात्रा के तहत समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड और बेगूसराय के खुदाबंदपुर प्रखंड में जनसभाओं को संबोधित किया। खानपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने चुनाव से पहले 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता गलत बिजली बिल और प्रीपेड मीटर से परेशान है। सरकार को सबसे पहले इसे ठीक करना चाहिए। लोगों के लिए मुफ्त बिजली से ज़्यादा ज़रूरी है कि उनसे गलत बिल के जरिए ज्यादा पैसे न वसूले जाएँ। प्रीपेड मीटर की जगह पोस्टपेड मीटर होने चाहिए ताकि रिचार्ज न होने पर बिजली कट जाने की समस्या से लोगों को राहत मिले।

इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव के विकास की बात करने पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके माता-पिता के 15 साल के जंगलराज और उनके उपमुख्यमंत्री के तौर पर 3 साल के कार्यकाल को देख चुकी है। अब बिहार की जनता जंगलराज वापस नहीं लाना चाहती।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u