Explore

Search

April 20, 2026 5:29 pm

IAS Coaching

PK ने तेजस्वी के “सूत्र” वाले बयान पर किया बड़ा हमला

 

PK ने तेजस्वी के “सूत्र” वाले बयान पर किया बड़ा हमला, बोले – तेजस्वी यादव द्वारा प्रयोग की गई भाषा से उनका संस्कार दिखता है, ये लोग कलम वाले नहीं कट्टा वाले हैं

सुपौल।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज बिहार बदलाव यात्रा के तहत सुपौल और अररिया के दौरे पर हैं। सुपौल के छातापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के “सूत्र” वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग करना उनके संस्कार, संस्कृति और बैकग्राउंड के बारे में बताता है। तेजस्वी यादव से इससे बेहतर भाषा की उम्मीद नहीं रख सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव कट्टा बांटने वाले लोग हैं। उनके पिताजी के राज में बिहार को कट्टा बनाने वाले प्रदेश के तौर जाना जाता था। वो अगर जीत कर आएंगे तो फिर से बिहार को कट्टा बेचने वाला, अपहरण, डकैती और लूटमार वाला प्रदेश बना देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार में बिगड़ती क़ानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं, उनके अगल-बगल के तीन-चार भ्रष्ट अफसर और मंत्री सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक तौर पर काम करने लायक नहीं हैं। जब तक बिहार में कोई मुखिया नहीं चुना जाएगा, तब तक स्थिति बिगड़ती जाएगी। इसलिए ही बिहार की जनता अब जन सुराज को विकल्प के तौर पर देख रही है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u