Explore

Search

March 16, 2026 10:49 am

IAS Coaching

16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा राजस्व महा अभियान

16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा राजस्व महा अभियान, महा अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मोतिहारी।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के द्वारा 16 अगस्त से प्रारंभ हो रहे राजस्व महा-अभियान को लेकर जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला के सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज के जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के द्वारा रेवेन्यू रिकॉर्ड की त्रुटियों को दूर करने के लिए राजस्व महा अभियान आगामी 16 अगस्त से जिले में प्रारंभ हो रहा है जो 20 सितंबर तक चलेगा। यह एक बड़ा अभियान है जिसे मिशन मोड में पूरा करना है। इसे अंतर्विभागीय सहयोग एवं टीम स्पिरिट के साथ पूर्ण किया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा इस कार्य को करने के लिए सभी अंचलों द्वारा माइक्रो प्लान बना लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अगले 10 अगस्त तक माइक्रो प्लान बना लें। सभी अंचल में 08 अगस्त को अंचल स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें अंचल कर्मी, प्रखंड कर्मी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी,पंचायत सचिव से लेकर अन्य कर्मियों को शामिल किया जाए। इस कार्य में अधिक मानव बल की आवश्यकता होगी उसको देखते हुए कर्मियों को पहले ही चिन्हित कर लिया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि इस संपूर्ण अभियान का अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर के द्वारा अनुश्रवण किया जाएगा।
इसके लिए राजस्व विभाग का डैशबोर्ड बना हुआ है जिसमें प्रतिदिन के कार्यों की प्रगति भी दिखेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस महाभियान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की बड़ी भूमिका रहेगी।
राजस्व महा अभियान अंतर्गत सभी जमाबंदीदार से संपर्क किया जाएगा, उन्हें जरूरी प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं उनसे से प्राप्त प्रपत्रों का निष्पादन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय पोर्टल की जानकारी दी गई और उसका एक्सेस भी दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की त्रुटियों को दूर करने के लिए सरकार के द्वारा परिमार्जन योजना पहले से ही चलाई जा रही है परंतु राजस्व महाभिया एक बड़ा कार्यक्रम है जिसमें सभी रैयतों से कर्मी मिलेंगे और उन्हें जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने कहा कि भू-अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए 16अगस्त से प्रारंभ हो रहे राजस्व महा-अभियान
अंतर्गत हर घर तक पहुंचेगी जमीन से जुड़ी जरूरी सुधारों की सुविधा।
इसमें नाम, खाता, खेसरा, रकबा, लगान जैसी कई त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और जनता को जमीन से जुड़ी जरूरी सुधारों की सुविधा सीधे उनके द्वार तक पहुंचाना है।
इस अभियान के अंतर्गत डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण कार्यों को हल्का स्तर पर शिविर लगाकर पूरा किया जाएगा।
इस राजस्व महाअभियान के तहत ऑफलाइन जमाबंदी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम पर जमाबंदी कराई जाएगी। संयुक्त जमाबंदी के मौखिक बंटवारे के बावजूद अंशधारकों के नाम से अलग जमाबंदी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।
Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u