मोतिहारी।
आगामी 24 अगस्त को सुगौली में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। जदयू नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंच तैयारी का जायजा लिया। यह कार्यक्रम नगर के एसपी नायक महाविद्यालय में आयोजित है। जदयू नेता सुनील सिंह ने बताया कि 2025 से 30 फिर से नीतीश के नारे के साथ जदयू कार्यकर्ता मुस्तैद है। 2025 के विधान सभा चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए सभी एनडीए के कार्यकर्ता संकल्पित है। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सरयु नायक इंटर कॉलेज सुगौली के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के सभी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता, सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ सदस्य, एवं सभी कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, वरिय जदयू नेता सुनील सिंह , कबीर पटेल, राजकिशोर सिंह, सुनील भूषण ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा , रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष बबलू शाह, संगठन प्रभारी सुरेश गुप्ता, प्रवक्ता जन्मेजय पटेल, ब्रजेश पटेल, ध्रुव कुशवाहा, सुनील पटेल, मो.अली हसन, रामाश्रय पासवान, विश्वजीत पटेल, जय प्रकाश गुप्ता,शिवपुजन पटेल आदि मौजूद थे।


