Explore

Search

April 23, 2026 9:20 pm

IAS Coaching

गंडक नदी में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत, मचा कोहराम

मोतिहारी।

जिउतिया पर्व के दौरान एक दुखद घटना मोतिहारी में सामने आया है। मलाही थाना क्षेत्र के चटिया दियरा में गंडक नदी में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। यह घटना तब घटी जब तीनों बच्चियां पर्व के लिए नदी में अन्य महिलाओं के साथ  स्नान कर रही थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही मलाही थाने की पुलिस और प्रशासन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतक बच्चियों की पहचान कर ली गई है। उनके नाम संध्या कुमारी (10 वर्ष), परी कुमारी (10 वर्ष), और प्रियंका कुमारी (11 वर्ष) हैं। सही एक ही गांव की रहनेवाली बताई जा रही है।

मृतका सभी बच्चियां मलाही थाना क्षेत्र की निवासी थीं। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।  पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u