Explore

Search

April 20, 2026 7:15 pm

IAS Coaching

सुगौली नगर के अधिकांश वार्ड व प्रखंड के कई गांव बाढ़ के चपेट में आया

मोतिहारी।

सुगौली नगर के अधिकांश वार्ड व प्रखंड के कई गांव बाढ़ के चपेट में आ गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ के जलस्तर में वृद्धि रही। नगर व प्रखंड क्षेत्र के के नए इलाके में बाढ़ का फैलाव जारी रहा। सिकरहना नदी पूरी तरह से उफान पर है। जिसका पानी उतर व दक्षिणी क्षेत्र में फैल रहा है। जिससे पूरे नगर व प्रखंड क्षेत्र के किसानों के खेतों में लगी फसल नुकसान हो रहे है। नगर व प्रखंड के कई मार्गों में में पानी लग गया है। जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

बाढ़ का पानी कई विद्यालयों में लग गया है। जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित है। सुगौली के नायका टोला बस्ती के लोगों का आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। जबकि अमीर खां टोला गोदाम के समीप कई घर बाढ़ के चपेट में आ गया है। यहां के करीब एक दर्जन घर के लोग राजमार्ग पर तंबू के सहारे शरण लिए है।
नगर के स्टेशन से पाण्डेय टोला मार्ग, बहुरुपिया सरगम रोड, सुगौली से बिशुपुरवा व पीपरपाती मुख्य मार्ग में कुरुमटोला के समीप करीब दो फीट पानी बह रहा है। जिससे आवाजाही प्रभावित है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग से अमीर खा टोला जाने वाली मार्ग में बाढ़ का पानी बह रहा है। स्टेशन रोड, विशुनपुरवा रोड, थाना चौक से धनही जाने वाली मार्ग, नौवाडीह सहित अन्य सड़को पर पानी लग गया है। जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

पूर्व में ध्वस्त धूमनी टोला के समीप सिकरहना नदी का पानी चीलझपटी, बड़हरवा सरेह होकर राष्ट्रीय राजमार्ग अवस्थित पुल होकर पानी पूरब व उतर दिशा में फैल रहा है। जहां दोनों साइड के सरेही इलाके में पानी का फैलाव हो रहा है। वहीं चिलझपटी बांध मार्ग पर भी पानी बह रहा है। जो पानी स्थानीय लोगों को प्रभावित कर दिया है। लोगों का घर बाढ़ से घिर गया है। आवाजाही में परेशानी हो रही है। अगर सिकरहना नदी में इसी तरह जलस्तर में वृद्धि रही तो इसका असर नगर व प्रखंड के उतरी छोड़ के कई पंचायतों पर पड़ेगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u