Explore

Search

July 24, 2026 6:46 am

IAS Coaching

प्रशांत किशोर ने समाप्त किया एक दिन का मौन उपवास, स्कूल बच्चियों ने जूस पिलाकर खत्म कराया उपवास

प्रशांत किशोर ने समाप्त किया एक दिन का मौन उपवास, स्कूल बच्चियों ने जूस पिलाकर खत्म कराया उपवास

पश्चिम चंपारण।

बिहार चुनाव के परिणामों के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 20 नवंबर को पश्चिम चंपारण स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम के एक दिन का मौन उपवास रखा। प्रशांत किशोर ने 21 नवंबर की सुबह 11:15 बजे अपना मौन उपवास समाप्त किया। उन्हें स्कूल की बच्चियों ने जूस पिलाकर उपवास समाप्त करवाया। इसके बाद प्रशांत किशोर मीडिया से मुखातिब हुए। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे गांधी जी के विचारों और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर एक बार फिर व्यापक जनसंपर्क और संवाद का अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से वे बिहार के सभी 1 लाख 18 हजार वार्डों में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करेंगे और ‘बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कराएंगे।

प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हाल के नतीजे लोकतंत्र के साथ अन्याय हैं। उनका कहना था की बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को 10-10 हजार रुपये जैसी रिश्वत देकर उनका वोट खरीदा गया, जो लोकतंत्र और बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना का खुला उल्लंघन है। PK ने कहा की ऐसे नतीजों को स्वीकार करना मुश्किल है और जन सुराज जनता की उम्मीदों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।

प्रशांत किशोर ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बिहार को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और अपने अगले पांच वर्षों की आय का 90 प्रतिशत हिस्सा जन सुराज के कार्यों के लिए दान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 20 वर्षों में अर्जित अपनी संपत्ति में से वे केवल एक घर रखेंगे और शेष पूरी संपत्ति जन सुराज को समर्पित कर देंगे। उन्होंने कहा की जन सुराज का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक नैतिक और सामाजिक आंदोलन है, और इसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूर्ण है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u