Explore

Search

July 24, 2026 6:48 am

IAS Coaching

बेकाबू ट्रक ने कई बाइक सवार को रौदा, 5 की मौत-आधा दर्जन लोग घायल

मोतिहारी।

मोतिहारी  के कोटवा में एक बड़ी सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए है। जहां एक बेकाबू ट्रक ने 5 बाइक और ई-रिक्शा को उड़ाया दिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद 4 बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। और बाइक सवारों के शव सड़क पर बिखर गए। बाइक फंसने के कारण ही ट्रक रुका। घटना मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के दिपउ मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल और दूसरे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा।

इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताने लगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे दिपउ मोड़ पर अक्सर ओवरब्रिज बनाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि इसी अनदेखी के कारण आज इतना बड़ा सड़क हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक ने सामने से टक्कर मारी है। उसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी, ट्रक का ड्राइवर नियंत्रण खो चुका था। उसने पहले पांच बाइक को उड़ाया, इसके बाद एक ई रिक्शा आ रही थी ट्रक ने उसे भी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार और ई-रिक्शा में बैठे लोग सड़क पर गिर गए। हम लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से भी कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौजूद एक शख्स ने बताया, मैं यहां से गुजर रहा था, अचानक तेज आवाज आई। यहां आया तो देखा लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए थे। घायल तड़प रहे थे। किसी के पैर में चोट लगी थी तो किसी के सिर से खून बह रहा था। सभी को अस्पताल भेजा गया है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u